रिम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ, पोस्टर का किया विमोचन

रिम्स में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ, जागरूकता पोस्टर जारी; 25 अगस्त से अभियान, रैली, प्रतियोगिता और सेमिनार के जरिए नेत्रदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) और आई बैंक द्वारा 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ नेत्रदान जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ किया गया। 24 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार सहित वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और आई बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि नेत्रदान किसी के मरणोपरांत भी दूसरे व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। उन्होंने समाज से नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को आगे आने की अपील की।

इस पखवाड़े के तहत 25 अगस्त से 8 सितंबर तक RIO परिसर में जागरूकता कैनोपी लगाई जाएगी, जहां मरीजों और उनके परिजनों को जानकारी देने के साथ-साथ संकल्प पत्र (प्लेज फॉर्म) भरवाए जाएंगे।

इसके अलावा 27 अगस्त को चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी जिसमें पर्चे बांटे जाएंगे। युवाओं को जोड़ने के लिए 29 अगस्त को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और 5 सितंबर को पीजी छात्रों के लिए कॉर्निया डोनेशन व आई बैंकिंग विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित होगा।

वहीं 2 सितंबर को नेत्रदाताओं के परिवारों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य “नेत्रदान करें किसी की दुनिया रोशन करें” के संदेश के साथ जन-जागरूकता फैलाना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।