रिया चक्रवर्ती मुंबई में तलाश रही हैं नया आशियाना, घर तलाश करते दिखे रिया के माता-पिता

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था बाद में वह जमानत पर रिहा हो गईं।

अभी मुश्किलें कुछ कम ही हुई थीं कि अब उनके सामने एक और समस्या खड़ी हो गई है।

रिया और अनके माता-पिता अपने लिए नया घर तलाश कर रहे हैं।

रिया के परिवार को मुंबई के खार इलाके में घर ढूंढते हुए देखा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ड्रग्स केस में रिया का नाम आने के बाद उनकी सोसाइटी वालों ने उन्हें घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।

सोसाइटी के लोग मीडिया और भीड़भाड़ से परेशान हो चुके थे इसलिए उन्होंने रिया के परिवार से घर खाली करने को कहा है। वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी की टीम ने शूट किया है।

उनके आधिकारिक हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है।

जून में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ने लगी थीं।

वो जांच के दायरे में थीं। सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत की मौत का आरोप लगाया था।

जब सुशांत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई तब रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती पर ड्रग्स खरीदने और बेच का आरोप लगा और ये खुलासा हुआ कि दोनों इस काम में संलिप्त हैं।

लगभग 30 दिन बाद रिया को कोर्ट से जमानत मिली थी। आपको बता दें कि रिया इससे पहले संता क्रूज में अपने फ्लैट में रहती थीं।

जहां मीडियाकर्मियों के जमावड़े से वहां रहने वाले अन्य लोग बहुत परेशान हो गए थे।

इसलिए लोगों ने रिया की रिहाई के बाद उनके परिवार पर सोसाइटी छोड़कर जाने का दबाव बनाया।

रिया ने अगस्त में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें मीडियाकर्मियों ने उनके पिता को बात करने के लिए घेर लिया था।

Share This Article