Homeबिहारपहले JDU के दो वरिष्ठ नेताओं में और अब RJD के दो...

पहले JDU के दो वरिष्ठ नेताओं में और अब RJD के दो नेताओं में तनातनी, कुछ तो…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना : बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। JDU में दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी (Lalan Singh and Minister Ashok Chaudhary) के बीच बहस की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा और विधायक चेतन आनंद आमने -सामने नजर आ रहे हैं।

पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र और राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी ही पार्टी के सांसद मनोज झा (Manoj Jha) के संसद में दिए गए एक बयान को लेकर खरी-खरी सुना दी।

राजद विधायक ने दिया चेतावनी

चेतन आनंद (Chetan Anand) ने साफ लहजे में कहा कि अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

राजद विधायक (RJD MLA) ने सोशल मीडिया एक्स पर चेतावनी देते हुए लिखा कि “हम ‘ठाकुर हैं! सबको साथ लेकर चलते हैं! समाजवाद में किसी एक जाति को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नही।

जब हम दूसरों के बारे में गलत नही सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे। माननीय संसद मनोज झा के विचारों का पुरजोर विरोध।”

दरअसल, राजद के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखते हुए ओमप्रकाश वाल्मीकि (Omprakash Valmiki) की एक कविता पढ़ी थी, जिसमे ‘ठाकुर के कुएं ‘ के जरिए निशाना साधा था।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...