Homeझारखंडरांची में मनाया गया RJD का 28वां स्थापना दिवस

रांची में मनाया गया RJD का 28वां स्थापना दिवस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RJD 28th Foundation Day : रांची में राजद के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के जरिये झंडोतोलन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मौके पर झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों ओर वंचित के कल्याण के लिए और न्याय दिलाने के उद्देश्य से राजद का गठन किया था।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने वंचितों के कल्याण के लिए उनके सम्मान के लिए कड़े संघर्ष और मेहनत के साथ सामाजिक न्याय के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया।

भाजपा ने लाख षड्यंत्र कर हमारे नेता लालू को फंसाने का काम किया। लेकिन लालू प्रसाद यादव ने हमेशा कहा कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन सांप्रदायिक ताकतों से कभी समझौता नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि हर हाल में BJP को देश से भागना है यही संकल्प लेकर यहां से जाना है और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संगठन को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर मजबूत करना है।

हमें मजबूत और संगठित रहने की आवश्यकता है। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि संगठन को धारदार और मजबूत करना है। लालू की जो नीति और सिद्धांत है तेजस्वी यादव का जो नीति और सिद्धांत है उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है।

संगठित होकर झारखंड में संगठन को मजबूत करना है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा (BJP) से डटकर मुकाबला करना है और उसे झारखंड से समाप्त करना है । यही संकल्प लेकर के राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जाना चाहिए।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...