धनबाद में सड़क हादसा, झरिया के एक परिवार के 10 लोग घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Accident News: धनबाद जिले के इसरी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने झरिया के एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। झरिया चार नंबर बस स्टैंड के एक ही परिवार के 10 लोग सरिया में पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी इसरी के पास एक टोचन वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो मौके पर ही पलट गया, और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बिरनी CHC ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद के SNMMCH रेफर कर दिया गया।

परिवार के सदस्य सुबह धनबाद से ट्रेन के जरिए हजारीबाग पहुंचे थे। वहां से वे ऑटो से सरिया जा रहे थे। इसरी के पास एक टोचन वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में घायल हुए लोगों में लालपरी देवी, रंजीत रवानी, गायत्री देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, रीना कुमारी, खुशबू देवी, रवि कुमार, अंशु कुमार और करीना कुमारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को SNMMCH धनबाद भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share This Article