रूपा तिर्की मौत ममला : CBI ने मौत मामले में दर्ज किया केस

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: साहिबगंज की तत्कालीन महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई पटना ब्रांच मामले की जांच करेगी।

इस मामले की जांच डीएसपी विशंभर दीक्षित के नेतृत्व में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रूपा तिर्की मौत मामले में बीते एक सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने सीबीआई को अविलंब केस लेकर जांच करने का निर्देश दिया था।

सीबीआई ने इस मामले में मामला दर्ज किया है। रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल रूपा तिर्की की हत्या की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया था।

रूपा तिर्की मौत ममला : CBI ने मौत मामले में दर्ज किया केस

31 अगस्त को अदालत ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

एक सितंबर को अदालत ने सीबीआई जांच के आदेश दिये थे। रूपा तिर्की की मौत तीन मई को हुई थी।

उनका शव सरकारी आवास में फंदे में झूलता मिला था। जस्टिस एसके द्विवेदी ने अपने आदेश में कहा था, कि इस मामले में प्रथम द्रष्टया कई तथ्य संदेहास्पद पाये गए हैं।

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दारोगा शिव कनौजिया को बीते 9 मई को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज हुआ है।

मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। मालूम हो कि साहिबगंज पुलिस की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूपा तिर्की का केस हत्या का नहीं, बल्कि यह आत्महत्या का मामला है।

रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया। इसकी वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते हैं। शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच के एसआई हैं।

वर्तमान में वे चाईबासा में पदस्थापित थे। शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी। मोबाइल पर दोनों के बीच अक्सर बातें होती थीं।

Share This Article