दिल्ली में जेवर शोरूम में लूटपाट और हत्या कर भागे दो भाई को झारखंड में आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: दिल्ली के रोहणी इलाके में स्थित एक जेवर शोरूम से 86 लाख का सोना लूटकर और शोरूम के एक कर्मी की हत्या कर भाग रहे दो अपाराधियों को गिरीडीह के सरिया के हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने शनिवार की सुबह कालका-हावड़ा मेल ( संख्या 02312 ) से गिरफ्ता कर लिया।

शनिवार की सुबह दोनों अपराधियों को हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन से आरपीएफ ने गिरफ्तार किया।

इसके लिए आरपीएफ की अपील पर हज़ारीबाग़ स्टेशन में इस ट्रेन को 10 मिनट तक रोका गया था।

गिरफ्तार अपराधियो में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पीटू शेख और अहमद शेख शामिल है।

दोनों अपराधी सगे भाई है और दिल्ली के रोहिणी में रहते थे।

दोनों अपाराधियों के पास से हज़ारीबाग़ रोड रेल पुलिस के अधिकारी ने अमेरिका और आइसलैंड का एक-एक हज़ार का डॉलर भी बरामद किया है।

दोनों की गिरफ्तारी की सूचना आरपीएफ ने दिल्ली रोहिणी के एसीपी ब्रह्मजीत सिंह को भी दे दिया है।

सूचना के बाद रोहिणी पुलिस के इस केस के अनुसधानकर्ता कुलदीप सिंह के शनिवार की शाम तक हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन पहुंचने की संभावना है।

इधर, गिरफ्तार अपराधियों के पास से आरपीएफ ने एक किलो 800 ग्राम सोना भी जब्त किया है।

जब्त सोने की कीमत 87 लाख के करीब बताई जा रही है।

आरपीएफ हज़ारीबाग़ के इंस्पेक्टर पंकज की माने तो रोहिणी के जेवर शोरूम का शटर काटकर आठ अपराधी करोड़ों रुपए का सोना लूटने के बाद फरार हो गए थे।

लूट के दौरान इन आठ अपराधियों ने एक व्यक्ति का हत्या भी कर दिया था।

घटना के बाद अपने हिस्से को लेकर दोनों भाई कालका मेल ट्रेन से कोलकाता भाग रहे थे।

लूट की ये घटना तीन दिन पहले आठ अपराधियों ने अंजाम दिया था।

इसके बाद रोहिणी पुलिस जांच में जुटी, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए।

इसमें इन आठ अपराधियों का चेहरा नज़र आया। जांच के दौरान ये भी बात सामने आया कि गिरफ्तार अपराधी पीटू शेख एक पेशेवर अपराधी है और कुछ दिनों पहले ही ये दिल्ली के ही रीत अहमद के साथ किसी और मामले में जेल की सजा काट कर बाहर आया था।

अपने भाई अहमद शेख और रीत अहमद समेत आठ अपराधियों के साथ जेवर शोरूम में लूट और हत्या की घटना की अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार रोहिणी में घटना को अंजाम देने के बाद पीटू और अहमद कालका मेल के एसी टायर के बोगी के बर्थ संख्या 16 और 18 नंबर में रिजर्व कर सफर करने की बात सामने आई।

लेकिन पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ही दोनों इसी बोगी के किसी और बर्थ में सफर कर रहे थे।

इस दौरान रोहिणी पुलिस ने हज़ारीबाग़ आरपीएफ को रीत अहमद का डोजियर भेजा।

इसमें पीटू शेख के अपराधी कारनामों का भी जिक्र था। रोहिणी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर हज़ारीबाग़ आरपीएफ ने कालका मेल के टीटीआई से संपर्क किया।

इस दौरान कालका मेल जब सरिया के हज़ारीबाग़ स्टेशन आई, तो आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article