RSS प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर कल पहुंचेंगे पटना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत (Dr Mohan Bhagwat) बिहार के चार दिवसीय प्रवास पर गुरुवार, 29 फरवरी को पटना पहुंचेंगे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत (Dr Mohan Bhagwat) बिहार के चार दिवसीय प्रवास पर गुरुवार, 29 फरवरी को पटना पहुंचेंगे। पटना में वह 03 मार्च तक रहेंगे और संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक Dr Mohan Bhagwat इस चार दिवसीय प्रवास में कई महत्वपूर्ण बैठकों में मौजूद रहेंगे। तीन मार्च की सुबह पटना महानगर के स्वयंसेवकों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संघ की स्थापना Nagpur में वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष हो जाएंगे। शताब्दी वर्ष पर संघ का लक्ष्य देश के प्रत्येक न्याय पंचायत में शाखा शुरू करने का है।

Share This Article