रूस में ड्रोन फैक्टरी के निदेशक कार धमाके में घायल, हालत गंभीर

रूस के यूराल क्षेत्र में ड्रोन फैक्टरी के निदेशक व्लादिमीर तकाचुक कार धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कारणों और जिम्मेदारों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस के यूराल इलाके में बुधवार को एक ड्रोन फैक्टरी के निदेशक उस समय बुरी तरह घायल हो गए, जब उनकी कार में तेज धमाका हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर से यह जानकारी मिली।

‘तास’ ने बताया कि धमाके के बाद व्लादिमीर तकाचुक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एजेंसी ने तुरंत धमाके के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है।

तकाचुक यूरालड्रिनजावोड स्थित फैक्टरी के प्रमुख थे,जो रूसी सेना के लिए ‘उपिर’ ड्रोन बनाती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।