यूक्रेन में रूसी ड्रोन के हमले से होटल में लग गई आग, प्रांतीय गवर्नर ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Russian drone attack in Ukraine Hotel: रूसी ड्रोन हमले में रविवार तड़के मिकोलाइव (Mikolaiv) शहर पर हमला किया गया जिससे एक होटल में आग लग गई और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। प्रांतीय गवर्नर ने यह जानकारी दी।

यह हमला ऐसे समय किया गया जब दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेनी सैनिकों (Ukrainian Soldiers) को गोला-बारुद की कमी से जूझना पड़ रहा है।

यूक्रेन में रूसी ड्रोन के हमले से होटल में लग गई आग, प्रांतीय गवर्नर ने…Russian drone attack in Ukraine Hotel caught fire due to , provincial governor…

यूक्रेन के दक्षिणी मिकोलाइव प्रांत के गवर्नर विताली किम ने कहा कि रूसी ड्रोन ने प्रांतीय राजधानी (Mikolaiv) में एक होटल को “गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त” कर दिया।

हमले से होटल में आग लग गई जिसे हालांकि बाद में बुझा दिया गया। किम ने यह भी बताया कि हमले से शहर के घरों और कार्यालयों को गर्म रखने वाले बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

यूक्रेन में रूसी ड्रोन के हमले से होटल में लग गई आग, प्रांतीय गवर्नर ने…Russian drone attack in Ukraine Hotel caught fire due to , provincial governor…

रूसी सरकारी एजेंसी RIA ने दावा किया कि Mikolaiv पर हमले में एक ‘Shipyard’ को निशाना बनाया गया जहां नौसैनिक ड्रोन एकत्र किए जाते हैं, इसके साथ ही एक होटल को भी निशाना बनाया गया जिसमें “अंग्रेजी बोलने वाले भाड़े के सैनिक” रहते हैं जो Ukraine के लिए लड़ते हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार सुबह कहा कि देश के दक्षिण-पश्चिम में चार क्षेत्रों में रात भर में 17 यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए।

यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार और रात भर रूसी गोलाबारी में पूरे Ukraine में कम से कम सात नागरिक घायल हो गए।

Share This Article