Homeविदेशरूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को दिया रूस आने का इनविटेशन,...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को दिया रूस आने का इनविटेशन, लोस चुनाव के…

Published on

spot_img

Lok Sabha Elections: भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर प्र‎तिक्रिया देते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने PM मोदी को रूस आने का ‎निमंत्रण ‎दिया है। उन्होंने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पुतिन ने कहा कि वह अपने दोस्तों की हर सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली और मॉस्को के बीच पारंपरिक दोस्ताना संबंध बने रहेंगे, भले ही राजनीतिक गठबंधन कुछ भी हो।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (Dr. S Jaishankar) के साथ बैठक के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि उन्होंने यूक्रेन के घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री से बात की है।

पुतिन ने कहा…

पु‎तिन ने कहा ‎कि कई बार, मैंने उन्हें सलाह दी कि वहां क्या चल रहा हैं और मुझे पता है कि PM मोदी अपनी पूरी कोशिश करने को तैयार हैं ताकि मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जा सके। उन्होंने संकेत दिया ‎कि भारत-रूस मुद्दों पर लगातार चर्चा करते रहेंगे।

पु‎तिन ने कहा ‎कि PM मोदी य‎दि रूस आएंगे तो उन्हें बेहद खुशी होगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि मॉस्को यह जानकर बहुत खुश है कि दुनिया भर में चल रही तमाम उथल-पुथल के बावजूद, एशिया में उनके सच्चे दोस्त भारत के साथ संबंध लगातार तरक्की की राह पर हैं।

पुतिन ने कहा कि उनके दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगर रूस के दौरे पर आएंगे तो उनको बहुत खुशी होगी। इस दौरान दोनों नेता सभी प्रासंगिक, वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करने और रूसी और भारतीय संबंधों की संभावनाओं पर बात कर सकेंगे।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...