Homeझारखंडसदर DSP और थाने के ASI पर घूस मांगने का आरोप, DGP,...

सदर DSP और थाने के ASI पर घूस मांगने का आरोप, DGP, DIG व SSP से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DSP and ASI Accused of Demanding Bribe: राजधानी रांची (Ranchi) के कोकर स्थित Cocktail Bar के मालिक अनिल कुमार चौरसिया ने सदर DSP संजीव बेसरा, उनके रीडर संतोष और सदर थाने के एसआई प्रभुवन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चौरसिया ने तीनों के खिलाफ DGP, DIG और SSP से शिकायत की है।

DGPको दिए आवेदन में क्या कहा

DGP को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके बार के लेखापाल मिनिमय दास एवं सहयोगी रितेश जायसवाल ने उनके साथ षड्यंत्र कर लेजर में छेड़छाड़ की और बार से 45 हजार रुपए का गबन किया था। इस मामले में सदर थाने में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

दोनों आरोपियों को पकड़कर दो फरवरी को सदर थाना (Sadar Police Station) लाया। दोनों को जेल भेजने के एवज में एसआई प्रभुवन ने उनसे 50 हजार रुपए की मांग की। नहीं देने पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। इसी बीच उन्हें न्यायलय से जानकारी मिली कि थाना ने दर्ज प्राथमिकी में कुछ धाराओं को हटा दिया है।

DSP ने मांगी एक लाख की घूस

आवेदन में बताया गया है कि 19 फरवरी को मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर DSP ने अपने रीडर संतोष के माध्यम से उन्हें कार्यालय में बुलाया। संबंधित मामले के दस्तावेजों की कॉपी ली।

DSP और रीडर ने उनसे एक लाख रुपए की डिमांड की। इसकी Mobile Recording भी उनके पास है। अतः इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...