साहिबगंज में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत

साहिबगंज में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारीबाग के दनुआ घाटी में कार दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident: साहिबगंज जिले में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा अपराह्न करीब 12:30 बजे बोरियो पुलिस थाना क्षेत्र के धोबरा गांव के पास हुआ। बोरियो के थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा, ‘‘घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक गोड्डा में तैनात पुलिस कांस्टेबल था।

थाना प्रभारी सिंह ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ इस बीच, हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में एक कार का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।