घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा अटैक, एक की मौत और…

बताया जाता है कि एक किशोरी इंदु कुमारी उर्फ बुधिया की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, दो युवक ललन यादव और बबन यादव गंभीर रूप से घायल हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : आपसी रंजिश की वजह से सोमवार की देर रात को साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महादेवगंज ठाकुर बाड़ी बीच टोला में घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर धारदार हथियार से जानलेवा अटैक (Deadly attack) कर दिया गया।

घायलों की हालत गंभीर

बताया जाता है कि एक किशोरी इंदु कुमारी उर्फ बुधिया की अस्पताल पहुंचने पर मौत (Death) हो गई। दो युवक ललन यादव और बबन यादव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश का कहना है कि मारपीट में एक किशोरी की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी।

देर रात पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply