Homeझारखंडदिवाली में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय आ गए आमने-सामने, पथराव...

दिवाली में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय आ गए आमने-सामने, पथराव में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज : दिवाली के दिन रविवार की देर साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी चौक पर धार्मिक स्थल पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने ( Fight For Bursting Firecrackers) आ गए।

फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद (Chiranjeet Prasad) के बयान पर 16 लोगों पर नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

डॉक्टरों ने जवानों का इलाज किया

जानकारी के अनुसार केलाबाड़ी चौक पर दीपावली की देर शाम धार्मिक स्थल पर पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो उग्र लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में राधानगर थाने के आरक्षी उमेश कुमार, जवान विकास कुमार साहा, श्रीनाथ कुमार और अरबिंद रविदास घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों (Doctor) ने जवानों का इलाज किया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...