HomeऑटोMahindra, Royal Enfield और Ashok Leyland की बढ़ी बिक्री

Mahindra, Royal Enfield और Ashok Leyland की बढ़ी बिक्री

spot_img

नई दिल्ली: ऑटो कंपनियों के लिए पिछला महीना रहा और इस दौरान महिंद्रा, रॉयल एनफील्ड और अशोक लेलैंड (Mahindra, Royal Enfield और Ashok Leyland) ने बिक्री में बढ़ोतरी की सूचना दी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने सोमवार को कहा कि अप्रैल में उसकी कुल बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 45,640 इकाई हो गई।

इससे पहले अप्रैल 2021 में उसकी कुल बिक्री 36,437 इकाई थी। घरेलू बाजार में उसके यात्री वाहनों की बिक्री अप्रैल में 23 प्रतिशत बढ़कर 22,526 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 18,285 इकाई थी।

समीक्षाधीन माह में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अप्रैल 2021 में 16,147 इकाई की तुलना में बढ़कर 20,411 इकाई हो गई।

Sales of Mahindra, Royal Enfield and Ashok Leyland increased

एमएंडएम ने बताया कि पिछले महीने उसका निर्यात 2,703 इकाई रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 2,005 इकाई था।

रॉयल एनफील्ड की बिक्री अप्रैल में 17 प्रतिशत बढ़कर 62,155 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने 53,298 इकाइयां बेची थीं।

Sales of Mahindra, Royal Enfield and Ashok Leyland increased

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने सोमवार को बताया कि अप्रैल में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 11,847 इकाई हो गई। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले साल इसी महीने में 8,340 इकाइयां बेची थीं।

अशोक लेलैंड ने बताया कि उसकी घरेलू बिक्री 41 प्रतिशत बढ़कर 11,197 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2021 में 7,961 इकाई थी।

spot_img

Latest articles

शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, ICU में भर्ती, ब्रेन स्ट्रोक के बाद पैरालिसिस!

Shibu Soren admitted to Ganga Ram Hospital: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और...

झारखंड में 1 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, 29 जून को भारी बारिश की संभावना

 Jharkhand Weather Alert!: झारखंड में मॉनसून की सक्रियता के चलते 1 जुलाई तक सभी...

पलामू में विधवा के साथ दुष्कर्म, दो युवकों ने टूटे मकान में की वारदात, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव...

दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर

Jharkhand News: दुबई की मसाई कॉन्ट्रैक्टिंग एलएलसी कंपनी में काम करने वाले झारखंड के...

खबरें और भी हैं...