52 साल बाद बदलेगा सलमान खान का पता! गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ नए आशियाने में बसेंगे ‘दबंग’ स्टार

Manu Shrivastava
2 Min Read
सलमान खान
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट का नाम वर्षों से अभिनेता सलमान खान की पहचान बन चुका है। करीब 52 साल से यही उनका स्थायी पता रहा है, लेकिन अब खबर है कि अभिनेता जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा के चिंबाई क्षेत्र में समुद्र किनारे बन रहे नए आलीशान बंगले में सलमान अपने परिवार के साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं। यह बदलाव उनके जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक माना जा रहा है।

निर्माण में किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) से इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। लगभग 1014 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाला यह छह मंजिला घर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। खास बात यह है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस संपत्ति का पंजीकरण सलमान खान ने अपनी मां के नाम पर कराया है।

घर में बुलेटप्रूफ लगवाए गए ग्लास

साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। अभिनेता ने अपने मौजूदा घर में बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगवाए थे। अब माना जा रहा है कि नया घर सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से अधिक उन्नत होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आलीशान आवास वर्ष 2028 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा और उसी समय सलमान खान अपने नए ठिकाने पर शिफ्ट हो सकते हैं।

Share This Article