सलमान की फिल्म राधे 2021 की ईद पर हो सकती है रिलीज

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहु-प्रतीक्षित फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं की योजना इसे साल 2021 की ईद पर रिलीज करने की है।

पिछले दिनों कुछ अपुष्ट खबरों में अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।

अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने शुक्रवार को अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट करते हुए कहा, राधे को ओटीटी पर रिलीज किए जाने की अटकलें बेबुनियाद हैं। अनुमान लगाया जा रहा था कि सलमान खान अभिनीत राधे सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी पर जारी होगी। झूठ है यह। निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि राधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निगाहें 2021 की ईद पर टिकी हैं।

सलमान खान इस साल लॉकडाउन से पहले फिल्म की रिलीज को लेकर बिल्कुल तैयार थे। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी भी हैं।

इस फिल्म के अलावा सलमान किक 2 और कभी ईद कभी दिवाली के भी हिस्सा हैं।

Share This Article