
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को राजगीर जू-सफारी, ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां विकसित आधुनिक सुविधाओं और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राजगीर का यह प्रयास पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

