AISF की युवा नेता जुबी साहा को पुलिस ने किया अरेस्ट, संदेशखाली में तनाव भड़काने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AISF Youth Leader Jubi Saha Arrested by Police: ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) की लोकप्रिय युवा नेता जुबी साहा को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली (Sandeshkhali) में तनाव भड़काने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मध्याह्न भोजन कर्मियों के भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने के कारण जुबी साहा पश्चिम बंगाल में तेजी से लोकप्रिय हो रही थीं।

उन्हें Kolkata के उत्तरी बाहरी इलाके New Town में उनकी दोस्त नताशा खान के आवास से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने कहा कि साहा को संदेशखाली में स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को भड़काने की शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार AISF नेता को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किये जाने की संभावना है।

संदेशखाली में हालिया तनाव के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाले साहा AISF के दूसरे नेता हैं। इससे पहले पुलिस ने इसी तरह के आरोप में AISF नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार किया था, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। AISF नेतृत्व ने इन गिरफ्तारियों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

गौरतलब है कि स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद संदेशखाली में उबाल आ गया था। वे स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे।

तृणमूल नेताओं पर खेती की ज़मीन को ज़बरदस्ती कब्ज़ा करना और महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

Share This Article