संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से झारखंड के चार दिवसीय प्रवास पर

पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे रांची में शुक्ला कॉलोनी में रहने वाले अपने एक मित्र के घर जाएंगे। यहां से दोपहर 2ः30 बजे रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) रवाना होंगे

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) झारखंड (Jharkhand) के चार दिवसीय प्रवास पर आज (मंगलवार) पहुंच रहे हैं।

वो तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन (Tapaswini Express Train) से सुबह करीब साढ़े दस बजे हटिया पहुंचेंगे। डॉ. भागवत यहां से रांची (Ranchi) पहुंचकर अपने एक मित्र के घर जाएंगे। वहां से दोपहर को लोहरदगा रवाना होंगे।

दोपहर 2ः30 बजे रांची एयरपोर्ट रवाना होंगे

संघ प्रमुख डॉ. भागवत शाम चार बजे लोहरदगा (Lohardaga) में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे। वो लोहरदगा से 19 मई की सुबह रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे रांची में शुक्ला कॉलोनी में रहने वाले अपने एक मित्र के घर जाएंगे। यहां से दोपहर 2ः30 बजे रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) रवाना होंगे।

वहां से मुंबई रवाना होंगे।डॉ. भागवत के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Share This Article