Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडसंजय कुमार मिश्रा होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

संजय कुमार मिश्रा होंगे झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के (Jharkhand High Court) नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा होंगे।

उत्तराखंड से झारखंड हाई कोर्ट ट्रांसफर किए गए जस्टिस संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन के (Dr.Ravi Ranjan ) बाद दूसरे सबसे वरीय न्यायाधीश होंगे।

संजय कुमार मिश्रा का सुनहरा बचपन

जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर, 1961 को हुआ था।

उनके पिता का नाम मारकंडेय मिश्रा और माता का नाम ज्योतिर्मयी मिश्रा है।

उन्होंने स्कूली शिक्षा टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में ग्रहण की। वर्ष 1977 में पृथ्वीराज हाई स्कूल, बोलांगीर से हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण(Higher Secondary Certificate Exam Passed) की।

1982 में बोलांगीर के राजेंद्र कॉलेज से बीकॉम (ऑनर्स) पूरा किया।

एम. कॉम 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय से(Delhi University) पूरा करने के बाद एलएलबी 1987 में विधि संकाय दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरा किया।

मार्च, 1988 से वकालत के पेशे में शामिल हुए और अपने पिता मारकंडेय मिश्रा के मार्गदर्शन में बोलांगीर जिला न्यायालय में अभ्यास शुरू किया।

स्वतंत्र रूप से कई मामलों, सिविल सूट, सिविल अपीलों में केस लड़ा।

इसके बाद जिला न्यायाधीशों की भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 16 फरवरी, 1999 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जयपुर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुंदरगढ़, ढेंकनाल, विशेष न्यायाधीश (CBI), भुवनेश्वर के रूप में भी काम किया।

ओड़िशा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर भी रहे। वे 7 अक्टूबर, 2009 को ओड़िशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाई कोर्ट के जज जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को अब त्रिपुरा हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बीते 28 सितंबर की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...