
नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री सेठ ने उन्हें रांची सहित झारखंड राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की गति प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान सड़क अवसंरचना को और भी सुदृढ़ करने के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। झारखंड में बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा नई योजनाओं के माध्यम से परिवहन सुविधाओं को और सशक्त बनाने पर भी बातचीत हुई।

