संत अरविंदो अकादमी में नये एसएमसी का गठन, राखी मिश्रा बनीं प्रधानाचार्या

संत अरविंदो अकादमी में नई एसएमसी का गठन किया गया, जिसके बाद राखी मिश्रा को सर्वसम्मति से नई प्रधानाचार्या नियुक्त किया गया। विद्यालय ने शैक्षणिक सुधार का संकल्प लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sant Arvind Academy : संत अरविंदो अकादमी में पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों, अभिभावकों और शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तत्काल प्रभाव से पुरानी एसएमसी को भंग कर नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। नई एसएमसी के गठन के बाद समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राखी मिश्रा को विद्यालय की नई प्रधानाचार्या नियुक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अनुज कुमार साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं समिति के सभी सदस्यों ने भी राखी मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर सकारात्मक चर्चा एवं भविष्य की कार्ययोजना के साथ हुआ।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।