सरायकेला में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला के छोटा टांगरानी गांव में 18 वर्षीय आकाश हेंब्रम का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के छोटा टांगरानी गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। यहां 18 वर्षीय युवक आकाश हेंब्रम का शव घर के अंदर छत की सीमेंट की बल्ली से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आकाश ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया था। इसके बाद वह सोने चला गया।

रविवार सुबह जब परिजनों की नजर घर की छत की ओर गई तो उन्होंने आकाश को फंदे से लटका पाया। परिवार के सदस्यों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता श्याम सुंदर हेंब्रम के अनुसार, घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था और न ही परिवार के किसी सदस्य ने आकाश को डांटा-फटकारा था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। बेटे की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।