सिरमटोली सरना स्थल पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, सरहुल पर्व पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रांची में 21 मार्च को सरहुल पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए सिरमटोली सरना स्थल पहुंचेगी, जहां लाखों श्रद्धालु मां सरना की पूजा करेंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Grand Procession will be taken out on the Occasion of Sarhul festival: रांची में आदिवासी समाज का पवित्र पर्व सरहुल 21 मार्च को पूरे उत्साह और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यह शोभायात्रा सरना स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए सिरमटोली सरना स्थल पर समाप्त होगी। इस दिन बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग सिरमटोली सरना स्थल (Sirmatoli Sarna Site) पहुंचकर मां सरना से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।

सिरमटोली सरना स्थल पर बना है सरना भवन

आदिवासियों के इस पवित्र स्थल पर सरना भवन का निर्माण कराया गया है। यह भवन करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि निर्माण के दो साल के अंदर ही इसकी हालत खराब होने लगी है।

सरना भवन के स्टेज की छत की सीलिंग टूटकर गिरने लगी है और चबूतरे से प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। इसके साथ ही सीमेंट भी झड़ने की बात सामने आई है।

भवन की स्थिति को लेकर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार इस भवन का शिलान्यास 7 अप्रैल 2022 को राज्य सरकार द्वारा किया गया था और करीब दो साल बाद 2024 में यह बनकर तैयार हुआ। सरहुल शोभायात्रा के स्वागत के लिए यहां एक भव्य मंच भी बनाया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे।

मंच के चारों ओर Aluminum की रेलिंग भी लगाई गई थी, लेकिन अब कुछ रेलिंग गायब हो गई हैं और भवन की सीलिंग भी टूटने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

Share This Article