Homeझारखंडजमशेदपुर SSP के ट्रांसफर पर सरयू राय ने जताया एतराज, CM हेमंत...

जमशेदपुर SSP के ट्रांसफर पर सरयू राय ने जताया एतराज, CM हेमंत को लिखी चिट्ठी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : जमशेदपुर के SSP के ट्रांसफर को लेकर निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एतराज जताते हुए CM हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है।

लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम के DC के बाद SSP के ट्रांसफर में भी सिविल सर्विसेज बोर्ड के प्रावधानों की अवहेलना हुई है। उन्होंने इस तरह के अपरिपक्व तबादलों को स्थगित करने की मांग की है।

राजनीतिक हस्तक्षेप की बू का उठाए सवाल

सरयू राय ने कहा कि 8 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम और रांची के एसएसपी का ट्रांसफर भी उनके कार्यकाल की न्यूनतम निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले की गई है।

इससे कुछ दिन पहले इसी तरह पूर्वी सिंहभूम के DC का भी ट्रांसफर किया गया था। इन दोनों ट्रांसफर में राजनीतिक हस्तक्षेप की बू आ रही है। इससे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों का मनोबल टूटेगा।

विधानसभा में भी ट्रांसफर को लेकर पूछा था सवाल

राय ने पत्र में लिखा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अपरिपक्व ट्रांसफर को लेकर 31 जुलाई 2023 को उन्होंने विधानसभा में सवाल पूछा था।

इसप सरकार की ओर से कहा गया था कि 2020 में 65, 2021 में 69 और 2022 में 80 प्रशासनिक पदाधिकारियों का ट्रांसफर सरकार ने उनके कार्यकाल के निर्धारित न्यूनतम अवधि पूरा होने से पहले किया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...