बीज घोटाला मामले में सत्यानंद भोक्ता रांची ACB कोर्ट में हुए हाजिर

बीज घोटाला मामले में नामजद आरोपित सत्यानन्द भोक्ता सहित अन्य पर करीब 20 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस मामले उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi ACB की विशेष कोर्ट (Special Court) में बीज घोटाला के आरोपित पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता (Satyanand Bhokta) की डिस्चार्ज पिटीशन पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान मंत्री Satyanand Bhokta ने खुद अदालत के समक्ष बहस की। अपनी बहस के दौरान उन्होंने ACB के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा के अदालत को बताया कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है, फिर भी उनके ऊपर बीज घोटाला में FIR कर दी गई है।

सत्यानंद भोक्ता पहले राज्य के कृषि मंत्री रह चुके

अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उन्होंने अदालत में कुछ दस्तावेज भी सौंपने के लिए समय मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए छह जून की तारीख तय की है।

उल्लेखनीय है कि सत्यानंद भोक्ता पहले राज्य के कृषि मंत्री रह चुके हैं। वह फिलहाल हेमंत सोरेन की कैबिनेट में श्रम मंत्री हैं।

बीज घोटाला मामले में नामजद आरोपित सत्यानन्द भोक्ता सहित अन्य पर करीब 20 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। इस मामले उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

Share This Article