HomeUncategorizedकहीं आप भी तो सावन में नहीं करते ये गलती, सावन शुरू...

कहीं आप भी तो सावन में नहीं करते ये गलती, सावन शुरू होने से पहले करें ये काम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sawan 2024: देवों के देव महादेव का प्रिया माह सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। मान्यता है कि सावन के महीने में सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है।

और इस साल सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है इसलिए सावन महीने का महत्व और भी बढ़ गया है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सावन आने से पहले आपको अपने घर या मंदिर में क्या बदलाव करने चाहिए जिससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

सावन शुरू होने से पहले घर में लाएं यह चीज

भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको सावन से पहले ही एक त्रिशूल लाना चाहिए। यह त्रिशूल चांदी या तांबे का हो सकता है। इस त्रिशूल को आप घर के हॉल में स्थापित करते हैं। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सावन से पहले घर की करें साफ सफाई

सावन शुरू होने से पूर्व ही आपको पूरे घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। साथ ही पूजा स्थल को भी साफ करना चाहिए और गंगाजल का छिड़काव करने के बाद शिव-पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए।

जल में प्रवाहित करें खंडित मूर्तियां

किसी भी भगवान की खंडित मूर्ति को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए सावन शुरू होने से पहले आपको खंडित मूर्तियों को किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। अगर आसपास नदी न हो तो इन मूर्तियों को आप किसी मंदिर में या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आ सकते हैं।

तामसिक पदार्थों को करें घर से दूर

अगर घर में मदिरा, सिगरेट जैसे तामसिक पदार्थ हैं तो उसे घर से दूर आपको कर देना चाहिए। इसके साथ ही सावन में प्याज और लहसुन का सेवन भी वर्जित होता है, इसलिए इनका सेवन सावन शुरू होने से पहले ही कर लें।

जमीन पर सोने की करें व्यवस्था

सावन के महीने में आपको जमीन पर सोना चाहिए। ऐसा करने से आपको शिव कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं।

ध्यान करने के लिए बनाए पवित्र स्थान

सावन के महीने में शिव जी का ध्यान करना और उनके मंत्रों का जप करना अत्यंत मंगलकारी होता है। इसलिए आपको अपने घर में एक ऐसा स्थान सावन के दौरान बनाना चाहिए जहां लोगों का आना जाना ज्यादा न हो, जहां शांति बाकी कमरों की तुलना में ज्यादा हो। यहां बैठकर आपको शिव जी का ध्यान करना चाहिए।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...