SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने होली से पहले करोड़ों ग्राहकों को एक तोहफा दिया है। बैंक ने डॉमेस्टिक बल्क डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 10 मार्च से प्रभावी हो गई हैं।

बल्क डिपॉजिट से आशय 2 करोड़ रुपए और इससे ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट से है। बैंक ने दरों में 20 से 50 आधार अंकों तक का इजाफा किया है।

बैंक ने 211 दिन से लेकर एक साल तक के टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 3.1 से बढ़ाकर 3.30 फीसदी कर दिया है। इसी तरह एक साल से लेकर 10 साल तक के विभिन्न बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 3.10 से बढ़ाकर 3.60 कर दिया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया कि ये नई ब्याज दरें 10 मार्च, 2022 से लागू हो गई हैं। एसबीआई अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स को भी इसका लाभ देगी।

बैंक ने 211 दिन से लेकर एक साल तक के टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 3.60 से बढ़ाकर 3.80 फीसदी कर दिया है। इसी तरह एक साल से लेकर 10 साल तक के विभिन्न बल्क टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 3.60 से बढ़ाकर 4.10 कर दिया गया है।

एसबीआई ने बताया कि इन नई एफडी दरों का लाभ नई डिपॉजिट कराने के साथ ही पुरानी डिपॉजिट को रिन्यू कराने पर भी मिलेगा। इसके साथ ही मैच्योरिटी के पहले एफडी निकालने पर एक फीसदी जुर्माना देना होगा।

Share This Article