झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों को किया गय बंद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में भीषण ठंड को देखते हुए आठ जनवरी तक एक से पांच वर्ग तक के बच्चों के लिए छुट्टी (Holiday) की घोषणा की गयी है।

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग (Department of School Education and Literacy) के सचिव के रवि कुमार ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किया है।

सचिव ने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में क्लास एक से 5 तक के बच्चों के लिए 8 जनवरी तक शैक्षणिक कार्य (Academic Work) नहीं किया जाएगा।

झारखंड में बढ़ते ठंड को देखते हुए स्कूलों को किया गय बंद - Schools closed due to increasing cold in Jharkhand

बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता रहेगा

नौ जनवरी से इनके लिए पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। यह निर्णय बढ़ते ठंड (Cold) को देखते हुए लिया गया है।

जारी निर्देश में कहा गया है कि इस दौरान बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराया जाता रहेगा। शिक्षक विद्यालय के अन्य सभी कार्य करते रहेंगे।

Share This Article