देवघर में अवैध शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर देवघर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में वृहद पैमाने पर गस्ती चलाई जा रही थी।

इसका नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह कर रहे थे। इसी क्रम में जसीडीह के चकाई मोड़ स्थित देवघर चकाई मुख्य पथ से दो व्यक्ति समेत एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया।

जांच के क्रम में स्कॉर्पियो से 19 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अमीन यादव (बिराजपुर थाना भैरोगंज जिला बांका) और बम भोला यादव (साकिन कटहरा थाना कटोरिया जिला बांका) बिहार निवासी है।

Share This Article