Latest NewsUncategorizedपुलवामा हमले की दूसरी बरसी, CRPF के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी, CRPF के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर लेथपोरा में प्राण गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को आज श्रद्धांजलि दी गई।

दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलवामा में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ जवानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर सीआरपीएफ के जवानों को याद किया और लिखा कि भारत राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान को नहीं भूला जा सकता है।

ज्ञात हो कि आज का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दो बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना।

राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 39 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए।

यह दिन इतिहास में एक और वजह से भी दर्ज है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...