Latest Newsझारखंडपलामू में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए लागू की गई धारा 144

पलामू में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए लागू की गई धारा 144

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: PICE  परीक्षा 2023 (PICE Exam 2023) का आयोजन सदर अनुमंडल मेदिनीनगर अंतर्गत विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल, जिला स्कूल, एलीट पब्लिक बीएड कॉलेज, आर के गिरिवर 2 विद्यालय,केजी स्कूल, बीसीसी मिशन बालिका उच्च विद्यालय, ब्राह्मण उच्च विद्यालय में होगा।

परीक्षा को देखते हुए मेदिनीनगर सदर SDO राजेश कुमार शाह ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के आसपास के 100 गज की परिधि में धारा 144 (Section 144) लागू कर दी है।

लाउडस्पीकर का प्रयोग भी वर्जित रहेगा

इस बाबत उन्होंने आदेश जारी करते हुए बताया कि परीक्षा में कदाचार रोकने एवं सुरक्षा को लेकर धारा 144 लागू की गई है। इस दौरान परीक्षा केंद्र परिसर से 100 गज की दूरी में अभिभावक या किसी अन्य को रहने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों द्वारा मजमा लगाकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास बिना अनुमति के लाउडस्पीकर (loudspeaker) का प्रयोग भी वर्जित रहेगा।

निषेधाज्ञा सिर्फ परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा

इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, वीक्षक, परीक्षार्थी और पुलिस बल को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह निषेधाज्ञा सिर्फ परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा। सदर अनुमंडल क्षेत्र में PICE 2023 के परीक्षाओं के लिए कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों (Antisocial Elements) की ओर से परीक्षा संचालन में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इसी के मद्देनजर SDO ने निषेधाज्ञा लागू की है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...