असम में तूफान से सात लोगों की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी : असम में बीती रात आए तूफान से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है।

डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखान इलाके में तूफान के दौरान स्कूटी से घर जाते समय पेड़ गिरने से रूपेश कोच (32) की मौत हो गई वही।

टींगखान के खेरनी गांव में तूफान के दौरान बांस का पेड़ गिरने की वजह से चार महिलाओं की मौत हो गई।

तामूलपुर जिले में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। घर में लगे तामुल का पेड़ गिरने से आमबारी पान बारी इलाके में एक व्यक्ति के अलावा एक महिला की भी मौत हो गई।

दरंग जिले के दल गांव के विभिन्न इलाकों में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। वही तिनसुकिया जिले के डिग्बेई में तूफान के दौरान घायल तिखेस्वर सोनवाल की अस्पताल में मौत हो गई।

मोरिगांव जिले के बिभिन्न इलाके में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ गिरने की वजह से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।

Share This Article