

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर सितारों ने देशप्रेम, एकता और शांति का संदेश साझा किया। इसी कड़ी में शाहरुख खान ने भी खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।




तिरंगे के साथ शाहरुख खान ने शेयर की खास तस्वीर
शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें पीछे राष्ट्रीय ध्वज नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने भारत की विविधता और देश से जुड़ाव की भावना को बेहद भावुक अंदाज में बयां किया। उन्होंने भारतीय होने पर गर्व जताते हुए देश के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।
‘भारतीय होने में कुछ खास है…’
शाह रुख ने अपने संदेश में भारत के रंगों, विविधताओं और अलग-अलग संस्कृतियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि भारतीय होने में कुछ खास है और देश से जुड़ाव की भावना हमें खुद से कहीं बड़ी चीज का हिस्सा होने का एहसास कराती है। उन्होंने लोगों से देश को गौरवान्वित करने के लिए अपनी ओर से योगदान देने की बात कही और अंत में ‘जय हिंद’ लिखा।
इन सितारों ने भी दी देशवासियों को बधाई
शाह रुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर सितारों के देशभक्ति से जुड़े संदेशों की खूब चर्चा हुई।
‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में हैं शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और सुजॉय घोष की सह-लेखन वाली यह फिल्म क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने वाली है।

