2023 में शेयर बाजार 14 दिन रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने की शुरुआत में होली (Holi) का त्योहार है तो वहीं आ‎खिर में रामनवमी (Ram Navami) का त्योहार है जिसकी वजह से मार्च में दो दिन शेयर बाजार (Share Market) बंद रहने वाले हैं।

8 मार्च को होली मनाई जा रही है। इससे पहले 7 मार्च को होलिका दहन है। होलिका दहन के दिन Share Market की छुट्टी है।

मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कारोबार नहीं होगा। हालांकि होली के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा।

बुधवार को बाकी दिनों की तरह ही शेयर बाजार में कारोबार जारी रहेगा।

2023 में शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी देखें

– 7 मार्च 2023 : होली के दिन शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा।
– 30 मार्च 2023: राम नवमी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 4 अप्रैल 2023: महावीर जयंती के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 7 अप्रैल 2023: गुड फ्राइडे मौके पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
– 14 अप्रैल 2023: डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 1 मई 2023: महाराष्ट्र दिवस के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 28 जून 2023: बकरीद के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 15 अगस्त 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 2 अक्टूबर 2023: महात्मा गांधी जयंती के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 24 अक्टूबर 2023: दशहरा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 14 नवंबर 2023: दीपावली बलिप्रतिपदा के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 27 नवंबर 2023: गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
– 25 दिसंबर 2023: क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

Share This Article