Relaxo फुटवेयर के शेयरों में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: गत वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के कारण रिलैक्सो फुटवेयर (Relaxo Footwear) के शेयरों में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर कंपनी के (Share) 5.1 फीसदी की गिरावट में 977 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।

पांच फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज

कंपनी का शुद्ध लाभ लागत मूल्य में तेजी और कम बिक्री के कारण 102 करोड़ रुपये से 38 प्रतिशत कम 63 करोड़ रुपये रह गया।कंपनी का संचालन राजस्व भी वित्त वर्ष 21 की समान तिमाही के 748 करोड़ रुपये से सात प्रतिशत घटकर 698 करोड़ रुपये रह गया।

रिलैक्सो कंपनी रिलैक्सो, स्पार्क्‍स, फ्लाइट और बहामास ब्रांड(Relaxo, Sparks, Flight and Bahamas Brands) के नाम से कारोबार करती है।

Share This Article