Latest Newsझारखंडबच्चे को गोद में लिये ससुराल का दरवाजा खटखटाती रही, मगर नहीं...

बच्चे को गोद में लिये ससुराल का दरवाजा खटखटाती रही, मगर नहीं पसीजा किसी का दिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Child in arms, daughter-in-law kept knocking at in-laws’ door : Bokaro दहेज में फोर ह्वीलर (4 WHELLER) नहीं दे पाने के कारण ससुरालवाले अपनी बहू को प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। यह आरोप लगाया है कथित रूप से पीड़ित महिला की मां ने।

घटना बोकारो(BOKARO) के चास थाना(Chas police station) क्षेत्र स्थित कुंवर सिंह कॉलोनी की है। गुरुवार को विवाहिता प्रियंका कुमारी अपने बच्चे को लेकर कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल का दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन ससुरालवालों ने दरवाजा नहीं खोला।

महिला भी बच्चे को गोद में लेकर वहीं दरवाजे के पास ही धरने पर बैठ गयी। हालांकि, इसका कोई हल नहीं निकल सका।
जानकारी के मुताबिक, BTPS निवासी प्रियंका कुमारी की शादी कुंवर सिंह कॉलोनी(Kunwar Singh Colony) निवासी बबलू सिंह के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। प्रियंका का कहना है कि उसके पिता ने दहेज में 10 लाख(10 LAKH) रुपये देकर उसकी शादी की थी।

फिर भी उसके पति, ससुर और परिवार के अन्य लोग दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके चली आयी थी।

गुरुवार को जब वह अपनी ससुराल लौटी, तो ससुरालवालों ने दरवाजा नहीं खोला। प्रियंका की मां ममता देवी ने बताया कि वे लोग तीन घंटे दरवाजे पर खड़े रहे, लेकिन बेटी के ससुरालवालों ने दरवाजा नहीं खोला। बेटी के ससुरालवाले फोर ह्वीलर गाड़ी मांग रहे हैं, जो हमलोग नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए ये लोग ऐसा बरताव कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...