मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’ की शूटिंग पूरी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘गुलमोहर‘ की शूटिंग मेकर्स ने पूरी कर ली है। इस फिल्म में मनोज बायपेयी के साथ दिग्गज अभिनेत्री शर्मीला टैगोर, अमोल पालेकर,सूरज शर्मा और सिमरन ऋषि बग्गा भी अभिनय करते नजर आएंगे।

अभिनेत्री शर्मीला टैगोर इस फिल्म से लगभग ग्यारह साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।’गुलमोहर’ एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म की कहानी मल्टी जेनरेशन,बत्रा फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है।

पूरा परिवार अपने 34 साल पुराने पुश्तैनी घर को छोड़कर कही और जाने की तैयारी में होते हैं।लेकिन ऐसे हालात बनते हैं, जिसमें पूरे परिवार को अपने रिश्तों की मजबूती को फिर परखने का मौका मिलता है।

फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज के प्रोडक्शन में चाल्कबोर्ड एंटरटेंटमेंट और ऑटोनोमस वर्क्स के सहयोग से बनाया जा रहा है। स्क्रिप्ट राहुल चित्तेला और अर्पिता मुखर्जी ने लिखी है। निर्देशन राहुल चित्तेला ने किया है। फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी।

Share This Article