‘स्त्री 2’ के बाद तीन साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं श्रद्धा कपूर? एक्ट्रेस ने बताई वजह

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. अब अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी बनाए रखने के फैसले पर खुलकर बात की है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर आयोजित आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान उन्होंने बताया कि कई फिल्मों के ऑफर मिलने के बावजूद उन्होंने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया. उनका कहना है कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती थीं.

अच्छी कहानी का इंतजार करना चाहती थीं श्रद्धा

श्रद्धा ने बताया कि उन्हें इस दौरान कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे. इन प्रोजेक्ट्स के साथ आकर्षक फीस के ऑफर भी शामिल थे. इसके बावजूद उन्होंने किसी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी. अभिनेत्री ने अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा, ‘मेरे दिल ने मुझसे कहा कि मुझे धैर्य रखना चाहिए.’ उनके मुताबिक, वह ऐसी कहानी का इंतजार कर रही थीं, जिससे वह पूरी तरह जुड़ाव महसूस कर सकें.

इंतजार करना आसान नहीं था

अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि लंबे समय तक काम से दूर रहना उनके लिए आसान नहीं था. लगातार फिल्में मिलने और आकर्षक ऑफर्स के बीच किसी प्रोजेक्ट को चुनने के बजाय इंतजार करना चुनौतीपूर्ण रहा. हालांकि, अब उन्हें अपने फैसले पर गर्व है. श्रद्धा का मानना है कि कई बार अपने मन की आवाज सुनना और सही समय का इंतजार करना जरूरी होता है.

फिल्म ‘ईथा’ से करेंगी वापसी

अब श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं. इस फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता है. ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद दर्शक यह जानना चाहते हैं कि श्रद्धा इस बार किस तरह की कहानी और किरदार के साथ नजर आएंगी. फिलहाल, अभिनेत्री का फोकस अपनी अगली फिल्म पर है.

 

Share This Article