रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया। सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक जताया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का आंचल जीवन की सबसे बड़ी छाया और संबल होता है। मां का बिछड़ना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं समस्त सोरेन परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।शोक व्यक्त करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, निर्मल छावनिका, अरविंद अग्रवाल, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पुजारी अरविंद पांडेय, सुरेश भगत, ज्ञान शर्मा एवं अंजनी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।