श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात

1 मार्च को मंदिर आने का दिया आमंत्रण

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित पुंदाग, रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 1 मार्च को वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली,वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य-नाटिका एवं संगीतमय भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर ट्रस्ट द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को भक्तिमय और आनंदमय वातावरण का अनुभव हो सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आमंत्रित करने के लिए ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं दीपेश निराला शामिल थे। सभी ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा 1 मार्च को सपरिवार मंदिर पधारने का सादर आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर राज्यपाल को ट्रस्ट की ओर से संचालित विभिन्न सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में नियमित पूजा- अर्चना, सत्संग एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। साथ ही सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में संचालित सेवा कार्यों एवं गौशाला में गौसेवा संबंधी गतिविधियों से भी अवगत कराया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि फूलों की होली एवं भजन संध्या का यह आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देगा।यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक बनेगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।