सिग्नेचर ग्लोबल का पहली तिमाही में शुद्ध कर्ज बढ़कर 390 करोड़ रुपये, बिक्री बुकिंग 25 प्रतिशत घटी

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का पहली तिमाही में शुद्ध कर्ज बढ़कर 390 करोड़ रुपये पहुंचा, हालांकि कंपनी के पास 2,522 करोड़ रुपये नकदी और जमा राशि मौजूद है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध कर्ज बढ़कर 390 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2026 के अंत में 200 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ 30 जून, 2026 तक कंपनी के पास नकदी तथा बैंक में जमा राशि (सावधि जमा सहित) 2,522 करोड़ रुपये थी। इससे उसका बही-खाता मजबूत बना हुआ है और भविष्य की वृद्धि एवं परिचालन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त वित्त उपलब्ध है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।