सिमडेगा में नशे में धुत व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कोलेबिरा के डोम टोली पहाड़ टोली में नशे में धुत 42 वर्षीय व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार डोम टोली टोली वासी नाथीनियल बागे शनिवार रात्रि शराब की नशे में घर पहुंचा।

नाथेनियल को शराब के नशे में देख परिजन ने उसे फटकार लगाई। परिजन के फटकार सुनने के बाद नाथेनियल सो गया।

अगले दिन रविवार सुबह जब वह नहीं जगह तो परिजन उसे उठाने गए लोगों ने उसे मृत अवस्था में पाया।

शव के बगल में एक गिलास था, जिसमें कीटनाशक था। परिजनों ने इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस डोम टोली पहाड़ टोली पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Share This Article