झारखंड : छोटे भाई ने की बड़े भाई की टांगी से मारकर हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमकी टोंगरी टोली में छोटे भाई ने सगे बड़े भाई की टांगी से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमकी टोंगरी टोली निवासी मृतक 30 वर्षीय जीतु मांझी अपनी मां से रोज दिन मांस, मुर्गा खाने के लिये रुपये की मांग करता था।

झगड़ा एवं गाली गलौज भी करता रहता था। यह बात छोटे भाई ननकु मांझी को नागवार गुजरा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। शनिवार की रात में घर पर ननकु मांझी ने अपने बड़े भाई जीतु मांझी की हत्या कर दी।

ठेठईटांगर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया गया है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में छोटे भाई नकुल मांझी को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article