सिमडेगा पुलिस ने चोरी का टीवी बरामद कर चोर को जेल भेजा

सिमडेगा पुलिस ने चोरी के टीवी को बरामद कर आरोपी शहीद उर्फ बैहेरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शालीप के घर से टीवी और बाइक भी जब्त की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Stolen TV Recovery: सिमडेगा पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के काटूकोना की चोरी से जुड़ा है।सूचना के अनुसार, सिमडेगा थाना कांड संख्या 51/2026 के तहत चोरी हुआ टीवी ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास रखा गया था।

टाउन थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। आरोपी ने अपना नाम शहीद उर्फ बैहेरा बताया। पूछताछ में शहीद ने बताया कि चोरी का टीवी उसके दोस्त शालीप के घर पर रखा हुआ है। पुलिस ने शालीप के घर से टीवी बरामद किया और शहीद की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की।

इस कार्रवाई के बाद शहीद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।