
सिमडेगा: जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस फैसले के तहत 9 थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं, वहीं 11 पुलिसकर्मियों का भी रोटेशन किया गया है। एसपी के आदेश के अनुसार कई थानों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
केरसई थाना का प्रभारी एसआई विनय पाण्डेय को बनाया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना की जिम्मेदारी एसआई विवेक कुमार को सौंपी गई है। इसके अलावा कुरडेग थाना के प्रभारी एसआई विनय कुमार, ठेठईटांगर थाना के प्रभारी एसआई नवीन कुमार और महाबुआंग थाना के प्रभारी एसआई शशि शंकर सिंह को बनाया गया है।
इसी तरह जलडेगा थाना की जिम्मेदारी एसआई संतोष कुमार राय को दी गई है। रेंगारिह थाना के प्रभारी एसआई अभिषेक कुमार, गिरदा थाना के प्रभारी एसआई अभय कुमार सिंह और बांसजोर थाना के प्रभारी एसआई दीपेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसआई रमेश कुमार झा को विधि कोषांग का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनीष कुमार को मुफस्सिल थाना में प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।
