सिमडेगा में महिला की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान खिजरी थाने के सायपुर निवासी राधा साहू तथा ड्राइवर साहु के रूप में की गई है।पुलिस ने इनके पास से लोहे का हथौड़ा और रॉड बरामद किया है।

आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर शालो देवी नाम की महिला की हत्या कर दिया। घटना 20 जनवरी की है। 21 जनवरी को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि महिला अक्सर उनके साथ गाली-गलौज करती थी।

इसको लेकर उन्होंने कई बार मना किया था लेकिन यह सिलसिला नहीं थम रहा था।

गत 20 जनवरी की रात इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोपितों ने महिला पर हथौड़े और रॉड से वार कर दिया।

इसमें गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे तेतरु साहु ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपितों ने कांड में संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Share This Article