सिमडेगा में सांप के डंसने से युवक की मौत

बता दें कि घटना की जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक का सहारा लिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कहूपानी गांव निवासी एक युवक की सांप के डंसने से मौत (Snake Bite Death) हो गई।

बता दें कि घटना की जानकारी परिजनों को होने पर उन्होंने युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक का सहारा लिया। जिसके बाद युवक की हालत और बिगडती गई।

स्थिति खराब होने पर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचे जहां इलाज के दौरान में युवक की मौत हो गई। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Share This Article